भोपाल विज्ञान मेला ...... भोपाल स्थित दशहरा मैदान में आयोजित विज्ञान मेला जो कि नए प्रयोग और टेक्नॉलोजी से भरपूर था। इस वर्ष विज्ञान मेले का 8 वां वर्ष था. मेले का आयोजन सीएसआईआर -एम्पी ,विज्ञान प्रसार ,अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ,नई दिल्ली और विज्ञान भारती भोपाल की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल स्टूडेंटो ने अपने प्रयोगों का एक्सीवुशन किया था साथ ही सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख था । इस मेले में कई स्कूलों के बच्चे थे जो की साइंस मॉडल को विस्तार से समझ रहे थे ।
मेले में आये हुए विभिन्न कॉलेज के छात्राओं जिनमें से इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों ने बिजली बचाने ट्राफिक लाइट का नया सिस्टम तैयार किया था। इसकी खासियत ये थी की इसमें बिजली को बचाने में मदद मिल सकती है इनके प्रोजेक्ट का नाम था ऑटो मेटिक स्ट्रीट लाइट कण्ट्रोल प्रोजेक्ट .. इसमें सड़क के निचे सेंसर लगाय हुए थे जो की स्ट्रीट ट्रांसफॉर्मर से जुड़े थे और गाडी के आने जाने के दबाव् से स्ट्रीट लाइट ऑटो मेटिक काम करने लगता और जिससे बिजली बचाई जा सकती।
कुछ छात्रों ने स्मार्ट होम बनाया हुआ था जो कि टेक्नोलॉजी से भरा पूरा था इस स्मार्ट होम में जो भी इलेक्ट्रिकल समान था वह स्मार्ट फ़ोन से कनेक्ट था जिसमे कही भी बैठे हुए घर की लाइट पंखे टी वी को ऑन ऑफ कर सकते है ...साथ ही नीचे पार्किंग में गाड़ी की जगह फुल हो जाने पर ऑटो मेटिक फ़ोन अप्प एप्लीकेशन में संदेश आ जाता ।
Comments
Post a Comment